Nirahua Chalal London: वैलेंटाइन डे के मौके पर भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' रिलीज होने वाली है. ट्रेलर लॉन्च के समय से ही ये फिल्म काफी चर्चा में है. इस फिल्म में रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म में दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी नज़र आएगी. इस फिल्म का नया गाना तोहार चेहरा रिलीज हुआ है जिसमें ये जोड़ी बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही है.

इस गाने को बहुत ही खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है. इस गाने को आवाज दी है आलोक कुमार और हनी बी ने और इसके बोल राकेश निराला ने लिखे हैं.

यहां देखें Full Video Song

यह फिल्म पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. इसका निर्देशन और एक्शन निर्देशन दोनों चंद्र पंत ने किया है. ये फिल्म 15  फरवरी को रिलीज होगी.

देखें ट्रेलर